युवा नेता राजा सिंह सेबारा चलाएंगे बेतवा नदी बचाओ अभियान

झांसी के युवा नेता राजा सिंह सेबारा ने चलाया बेतवा नदी बचाओ अभियान।

बरुआसागर।
युवा नेता राजा सिंह यादव ने बेतवा नदी को बचाने की मुहिम छेड़ी है । यादव ने क्षेत्र के युवाओं को मुहिम में साथ आने के लिए कहा । राजा सिंह ने लोगों से अपील की जहां भी रेत खनन होता दिखाई दे तुरंत नजदीक के पुलिस थाने को सूचना दे।
बेतवा भारत के मध्य प्रदेश राज्य में बहने वाली एक नदी है। यह यमुना की सहायक नदी है। यह मध्य-प्रदेश में भोपाल से निकलकर उत्तर-पूर्वी दिशा में बहती हुई भोपाल, विदिशा, झाँसी, जालौल आदि जिलों में होकर बहती है। इसके ऊपरी भाग में कई झरने मिलते हैं किन्तु झाँसी के निकट यह काँप के मैदान में धीमे-धीमें बहती है। इसकी सम्पूर्ण लम्बाई 480 किलोमीटर है। यह हमीरपुर के निकट यमुना में मिल जाती है। इसके किनारे सांची और विदिशा के प्रसिद्ध व सांस्कृतिक नगर स्थित हैं।

टिप्पणियाँ